राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 70वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ 26 जनवरी। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेषीय मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 70वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने ध्वजा रोहण किया ।
इस मौके पर प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद कई बार संषोधन के पष्चात् भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया जो आज के दिन 26 जनवरी 1950 को अधिकारिक रूप से अपनाया गया उसी दिन देष को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि हमें विष्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देष होने का गर्व है लेकिन कुछ गैर जिम्मेंदार राजनीतिज्ञों और अपराधियों द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है इसलिए कुछ लोगांे का लोकतंत्र से विष्वास उठ गया है परन्तु तानाषाही की सरकारे ज्यादा दिन तक नहीं टिकती।
इस मौके पर प्रदेष मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेष महासचिव रजनीकांत मिश्रा, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेष अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, मध्य जोन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेष सचिव मनोज सिंह चैहान, प्रीति श्रीवास्तव, एम0ए0 आरिफ, चन्द्रकांत अवस्थी, राजवर्धन सिंह परमार, अष्विनी प्रताप सिह, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, शैलेन्द्र शर्मा, शषांक श्रीवास्तव, विनोद सोनकर, प्रमोद शुक्ला आदि रालोद नेता उपस्थित रहे।

Facebook Comments