यूपी में अब तक 1,55,70,115 वाहनों की सघन चेकिंग में 72,343 वाहन सीज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि गृह विभाग द्वारा धारा-188 के तहत 2,26,450 एफआईआर दर्ज करते हुये 4,27,889 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में अब तक 1,55,70,115 वाहनों की सघन चेकिंग में 72,343 वाहन सीज किये गये।

चेकिंग अभियान के दौरान 80,91,54,214 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,37,321 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1242 लोगों के खिलाफ 919 एफआईआर दर्ज करते हुए 446 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फेक न्यूज के तहत अब तक 2576 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है। 17 सितम्बर को कुल 08 मामले, जिनमें फेसबुक के 07, व ट्विटर के 01 मामले को संज्ञान में लिया गये हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 19,104 कन्टेनमेंट जोन के 1,217 थानान्तर्गत, 15,29,710 मकानों के 84,99,260 लोगों को चिन्हित किया गया है।
इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 51,525 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 33,543 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 85,68,418 के सापेक्ष 18,331 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ/मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 22,409 वाहन लगाये गये हैं। डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 19,446 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 18,535 है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कुल 03 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं।
इन बस्तियों में 15,55,228 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों से जुडे़ 18.25 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.74 लाख निराश्रित व्यक्तियों को रु0 1,000-1,000ध्- के आधार पर कुल 33.90 लाख लोगों को 339.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.14 लाख श्रमिकों को द्वितीय किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 97 इकाईयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में 1127 फ्लोर मिल, 503 तेल मिल एवं 357 दाल मिल संचालित की जा रही है। प्रदेश में कोविड-19 के सम्बंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाईन नं0 1070 पर प्राप्त 1,20,132 काॅल्स में से 1,19,749 का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि रोडवेज की 7342 बसों के माध्यम से 10 लाख 62 हजार लोगों ने यात्रा की।  राजस्थान तथा हरियाणा से भी अन्र्तजनपदीय बसे चलाई जा रही है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।

Facebook Comments