बिहार में बाढ़ से 16 जिलों की 74 लाख लोग प्रभावित, अब तक 24 की मौत
Date posted: 12 August 2020
पटना: बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत और बचाव कार्य जारी रहने का दावा किया है। बिहार के 16 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में अभी भी कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। बाढ़ की वजह से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि बिहार के 16 जिलों के कुल 126 प्रखंडों की 1,240 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। इन क्षेत्रों में करीब 74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
Facebook Comments