8 वर्षों में गरीब कल्याण के लिए हुए ऐतिहासिक कार्य: राजीव रंजन

पटना: मोदी सरकार को गरीब कल्याण के लिए समर्पित बताते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने हमेशा गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। सरकार की प्रत्येक योजना और हर नीति के केंद्र में गरीब है। सेवासुशासन और गरीब कल्याण ही मोदी सरकार की प्राथमिकता और लक्ष्य है। लोग यह महसूस करने लगे हैं कि अगर दूरदर्शी नीति और कुशल नेतृत्व हो तो भारत में कुछ भी संभव है। केंद्र की सरकार ने जिस तरह से अपनी दृढ़ इच्छाशक्तिअभूतपूर्व निर्णयों और प्रारंभ की गई कल्याणकारी योजनाओं से देश की प्रगति की गति बढ़ाई है उससे भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में मोदी जी की सरकार गाँवगरीबकिसानदलितपीड़ितशोषितवंचितपिछड़ेयुवामहिलाओं और किसानों के विकास के लिए संकल्पित नजर आई तो आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति भी विश्व पटल पर भारत को चमकने का मौका प्राप्त हुआ।

सरकार द्वारा गरीब कल्याण की दिशा में किये जा रहे कार्यों के बारे में पहली बार किसी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी को आम जनता से जोड़ा है। सरकार द्वारा चलाई गयी उज्ज्वला योजनास्वच्छ भारत अभियानजल जीवन मिशनगरीब कल्याण अन्न योजनाकिसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत योजना के कारण देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई और मंदी के बावजूद देश की विकास दर दुनिया में सर्वाधिक बनी रही।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से मोदी सरकार 3.40 लाख करोड़ रुपये की लागत से देश के लगभग 80 करोड़ लोगों तक जरूरी राशन मुफ्त पहुंचा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी खाद्यान्न वितरण योजना है। पिछले आठ वर्षों में देश की गरीबी दर 22 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत के नीचे आ गई। 80 करोड़ से अधिक लोगों को सितंबर तक मुफ्त राशन प्रदान किया जाएगा। कोरोना संकट के समय 20 करोड़ गरीब परिवारों के जन-धन खातों में 31,000 करोड़ रुपये हस्‍तांतरित किए गए वहीं तीन महीने तक महिला जनधन खाताधारकों को प्रति माह 500 रुपये दिए गए। इसी दौरान गरीब बुजुर्गमाताओं-बहनों और दिव्यांग साथियों के लिए 1000 रुपए की सहायता भी सीधे उनके खातों में भेजी गई। उज्ज्वला योजना के तहत 9.27 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर दिए गए।

उन्होंने कहा कि आज किसान सम्मान निधि से 84 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में सीधे प्रतिवर्ष छह हजार रूपये भेजे जा रहे हैं। इसके अलावे आयुष्मान भारत- जन आरोग्य योजना के तहत बिहार में 960 से अधिक अस्पतालों का चयन किया गया हैजिसमें अब तक 3.82 लाख से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का  इलाज संभव हो सका है। प्रधानमंत्री जन धन योजना से बिहार में पांच करोड से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जहां 36 लाख से अधिक बेघर लोगों को आशियाना बनाए जा रहे हैं जबकि 24 लाख बेघर लोगों को घर मिल चुका है। इसी तरह शहरी इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना से 3 लाख से अधिक बेघर लोगों को घर देने की स्वीकृति मिली है जबकि एक लाख से ज्यादा बेघर लोगों को घर उपलब्ध करवा दिया गया है। वहीं  सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 15 लाख से अधिक निबंधित खाते खोले गयें हैं। वास्तव में मोदी जी की सरकार का संकल्प एक वैभवशाली भारत बनाने का रहा है जो 130 करोड़ भारतीयों का सामूहिक संकल्प है।

Facebook Comments