उत्तर प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 1,05,79,701 सैम्पल की हुई जांच

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,53,533 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,05,79,701 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटंे में कोरोना के संक्रमित 3,665 नये मामले आये है।

प्रदेश में 24 घंटे में उपचारित 4,860 हुए। अब तक कुल 3,56,826 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 86.89 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 47,823 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 22,329 लोग हैं। प्रदेश में अब तक 2,22,297 लोग होम आइसोलेशन का विकल्प ले चुके हैं जिसमें से 1,99,968 लोग होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर डिस्चार्ज हो गये हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,604 लोग ईलाज करा रहे है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,29,513 क्षेत्रों में 3,98,444 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,59,54,716 घरों के 12,85,86,357 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 3398 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2946 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 452 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थान, प्रमुख कार्यालय, प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाईयों में 64,657 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये गये। इसके माध्यम से 8,17,765 व्यक्तियों में लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया।

Facebook Comments