उत्तर प्रदेश में की गयी कोरोना के अब तक कुल 88,26,726 सैम्पल की जांच

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,50,085 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 88,26,726 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटंे में कोरोना के संक्रमित 5722 नये मामले आये है।

प्रदेश में अब तक कुल 2,96,183 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में 24 घंटे में 6589 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 81.25 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 63,148 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 32,313 लोग हैं। अब तक 1,89,673 होम आइसोलेशन में रह चुके हैं जिसमें से 1,57,360 लोग हो आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर स्वस्थ्य हो चुके है।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 3836 पूल की जांच की गयी, जिसमें 3552 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 284 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,15,966 क्षेत्रों में 3,72,719 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,45,19,803 घरों के 12,18,04,691 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
निजी चिकित्सालयों में 3864 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 219 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि नाॅन कोविड केयर के अन्तर्गत पिछले वर्ष 01-21 सितम्बर तक सरकारी चिकित्सालयों में मेजर आपरेशन 14,826 हुए जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 10,642 मेजर आपरेशन हुये है। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों मंे 7,039 बच्चों का जन्म हुआ है। जिनमें से 6,871 नाॅर्मल डिलीवरी, 168 सिजेरियन डिलीवरी हुयी है।

Facebook Comments