नोएडा में एक युवक और एक महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

नोएडा:  नोएडा के दो स्थानों पर एक युवक और एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की।पहली घटना नोएडा के थाना सैक्टर-20 क्षेत्र की है।सैक्टर-20 में सोमवार सुबह महिला ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में थी।सेक्टर 20 के जी ब्लॉक में 36 वर्षीय दीपा आर्या परिवार के साथ रहती थीं। सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

परिजनों ने जैसे-तैसे करके दरवाजा खोला तो दीपा पंखे से बंधे फंदे से लटकी थीं। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस को मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।इस वजह से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में थी।
वही दूसरी घटना थाना सैक्टर-24 के चौड़ा गांव की है।बता दे कि नोएडा के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र ननकू लाल युवक ने लगाई फांसी।युवक चौड़ा गांव में मूलचंद शर्मा के मकान सी ब्लॉक बरात घर के पास रहता है।मृतका की बहन ने बताया कि आठ साल पूर्व मेरी भाई की शादी हुयी थी।भाभी का पिछले चार साल से किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संम्बध थे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व भाई का भाभी के साथ विवाद हुआ था।पारिवारिक कलह के कारण ही युवक ने फांसी लगाई।

Facebook Comments