आम आदमी पार्टी अब भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी है: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली:  दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि वो कल सुबह दस बजे झडौदा पुलिस स्टेशन के पास आएं और सुने कि भाजपा ने निगम में कितने काम किए हैं, उन्होंने ये भी कहा कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को ये भी बताना पड़ेगा कि क्यों उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए?  क्यों केजरीवाल पहले मोहल्ला सभा से पूछकर शराब के ठेके खोलने की बात करते थे और अब हर गली मोहल्ले में ठेके खोल रहे थे। केजरीवाल को ये भी बताना पड़ेगा कि क्यों यमुना जी साफ नहीं हुई, क्यों अभी तक दिल्ली में प्रदूषण है, क्यों डीटीसी की बसें नहीं बढ़ी, क्यों जल बोर्ड का ऑडिट नहीं करा रहे?
आदेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली नगर निगम में रहते हुए भाजपा ने दिल्ली में कूड़े से बिजली लगाने के चार प्लांट लगा दिए हैं, इनसे 100 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। दिल्ली नगर निगम में ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा ट्रेड लाइसेंस भी ऑनलाइन कर दिए हैं। भाजपा ने निगम में रहते हुए 100 से ज्य़ादा इंजीनियरों और 10 पार्षदों को भ्रष्टाचार के चलते निकाल बाहर कर दिया है। लेकिन आपने अपने मंत्री सतेंद्र जैन को अभी तक जेल मंत्री बनाकर रखा हुआ है। जो आदमी करोड़ों रुपये की हेराफेरी में जेल में बंद है, उसे पद से ना हटाकर आप भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। केजरीवाल कहते है कि उन्हें गाली दी जा रही है, कोई उन्हें बताए कि लोकतंत्र में सवाल पूछना धर्म है और वो इसे गाली बताकर साहनूभूति पाना चाहते हैं, जोकि इस चुनाव में उन्हें नहीं मिलने जा रही है।

Facebook Comments