आदेश गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली जन संवाद रैली को किया संबोधित
Date posted: 3 July 2020
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की दिल्ली जन संवाद रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इसी क्रम में सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने जनकपुरी व प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने ओखला विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।
आदेश गुप्ता ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री गुप्ता ने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश हित में सालों से लंबित मामलों को सुलझाकर मोदी सरकार ने जनता से किए गए वादे को पूरा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार ना होते हुए भी केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के विकास को एक नए आयाम पर पहुंचाया है। दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर केंद्र सरकार ने वहां रहने वाले 40 लाख से भी ज्यादा लोगों का अपना घर होने का सपना साकार किया। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या दूर करने के लिए ईस्टर्न व वेस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस बनवाया, जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत 700 झुग्गी कॉलोनियों को पक्का मकान और हाउसहोल्ड इंडस्ट्रीज को सीलिंग से राहत देने के लिए नए नियम बनाए गए, धौला कुलां फ्लाईओवर, द्वारका एक्सप्रेस का काम शुरू हो गया है।
श्री गुप्ता ने कहा कि पहले भी राजनीतिक द्वेष में केजरीवाल सरकार ने केंद्र की जन कल्याणकारी योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया और लाखों लोगों को उसके लाभ से वंचित रखा। कोरोना संकट के समय में मोदी सरकार की ओर से पर्याप्त राशन मुहैया करवाए जाने के बाद भी दिल्ली सरकार ने उस राशन को गरीबों तक नहीं पहुंचाया। वहीं भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित होकर सेवा कार्य में जुटा रहा। सामुदायिक किचन चलाया, फुड पैकेटस् और राशन किट बांटे, और अब कांढ,़े मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 3 महीनों से दिल्ली की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दिल्ली सरकार ने कोई काम नहीं किया लेकिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने अपने बयानों से दिल्ली में डर और भय का माहौल जरूर पैदा करवाया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ट्विटर, विज्ञापन और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार चला रहे थे लेकिन प्रत्यक्ष रूप से दिल्ली के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को नहीं जाना। दिल्ली सरकार की लापरवाही को देखते हुए मोदी सरकार ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए हस्तक्षेप किया। परिणामस्वरूप आज दिल्ली के लोगों को सभी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है, डर और भय का माहौल खत्म हो गया है, कोरोना संक्रमण के मामले भी नियंत्रित है, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दरों में भी वृद्धि हुई है।
Facebook Comments