आदेश गुप्ता ने त्रिलोकपुरी बलात्कार पीड़िता के परिवार को 5 लाख रुपये की मदद दी

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने त्रिलोकपुरी में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में दुःख व्यक्त करते हुए पीड़िता के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक है और भाजपा पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी है।

आदेश गुप्ता ने त्रिलोकपुरी में रहने वाले इस परिवार के यहां जाकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उसके मां-बाप को आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले में उन्हें इन्साफ मिलेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल, जिला अध्यक्ष बिनोद बछेती सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्री गुप्ता ने कहा कि अबोध बच्ची के साथ जो शर्मसार वारदात हुई, वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने मांग की कि मुकदमें को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं हमेशा निंदनीय है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और अगर होती है तो दोषी को तुरंत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Facebook Comments