आदेश गुप्ता ने नवीनीकरण कर बैठक कक्ष का किया उद्घाटन

नई दिल्ली:   आज दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपूर्ण पूजा विधि व हवन करके भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नवीनीकरण हुए बैठक कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि जल्द से जल्द देश एवं प्रदेश कोविड-19 संकट से मुक्त हो ताकि जन जीवन सामान्य रूप से निर्वहन हो सके।

इस अवसर पर सांसद प्रवेश साहिब सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री  सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, राजेश भाटिया, प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव, गुंजन नरूला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, योगिता सिंहडॉ. मोनिका पंत, सत्येंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक अभय वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल, कार्यालय मंत्री गिरीश सचदेवा सहित प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता व मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए बैठक कक्ष पार्टी के विकास, जनता से जुड़ाव, कार्यकर्ताओं के निर्माण और समन्वय की नींव होती है। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थित तरीके से सीधा संवाद किया जाएगा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की जाएगी। इससे दिल्ली प्रदेश के लिए पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को गति मिलेगी।

Facebook Comments