आदेश गुप्ता ने मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की
Date posted: 26 June 2020
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले 73 हजार को भी पार कर चुके हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करने के लिए आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की और कोरोना महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। मंदिर में गुप्ता ने संत किशन शाह जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज नेता दीपक तंवर भी उपस्थित थे।
Facebook Comments