केंद्रीय गृहमंत्री से भेंट के बाद बोले हरियाणा के सीएम, जल्द निकलेगा किसान आंदोलन का हल
Date posted: 10 January 2021
नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच एक बार फिर राजधानी पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। गृह मंत्रालय में सायं चली बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन का जल्द से जल्द हल निकलने की उम्मीद जताई है। खट्टर ने कहा है कि सरकार से बातचीत के जरिए ही किसानों के मुद्दों का हल निकलेगा। दोनों पक्षों के सकारात्मक रुख की वजह से ही लगातार वार्ता चल रही है।
खट्टर ने कहा कि किसानों को तीनों कानूनों का सही मतलब समझाने के लिए हरियाणा में कई स्थानों पर किसान पंचायतों का आयोजन होगा।
Facebook Comments