भाजपा के संकल्प पत्र के सभी वादे झूठे साबित: देवेन्द्र गुर्जर

नोएडा: झुंडपुरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नोएडा विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में समाजवादी पार्टी के 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाले झंडा लगाओ अभियान की चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान संगठन को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बूथ स्तर कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों एवं पार्टी समर्थकों के घरों एवं वाहनों साइकिल मोटरसाइकिल कार पर सपा का झंडा लगाना सुनिश्चित किया जाये।

यह कार्यक्रम नोएडा विधानसभा मे लगातार चलाया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा ने कहा की भाजपा के संकल्प पत्र में नौजवानों को टेबलेट स्मार्ट फोन लैपटॉप,सालाना 18 करोड रोजगार, 15 लाख सभी के खातों में आयेंगे और किसानों की आय दोगुनी होगी।ये सभी वादे झूठे साबित हुए।लेकिन शायद सरकार कोरोना ,गंगा में तैरती लाशों, नौटबंदी और महंगाई को भूल गये।जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है।2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद सबको न्याय मिलेगा।समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया जायेगा व मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर चुनावी तैयारियों में जुटा जाऐगा।अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं।वरिष्ठ सपा नेता देवेन्द्र अवाना ने कहा की किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है।यह सरासर भाजपा सरकार की नाकामी है। सरकार किसानों की जायज मांगों को दबाने का काम कर रही है।

यह सरकार जनता का विश्वास खो कर पूरी तरह विफल हो चुकी है।सरकार में आम लोगों का मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।सरकार पूंजीपति और धन्ना सेठों के इशारे पर किसान और मजदूरों का शोषण कर रही है। किसान मजदूर नौजवान आज सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर है और तानाशाही सरकार अपनी मनमानी पर उतारू हैं।इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र अवाना, देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा,अरूण यादव महासचिव नोएडा विधानसभा, कर्मवीर अवाना उपाध्यक्ष, रविन्द्र यादव सचिव नोएडा विधानसभा, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ नेता रामवीर यादव  सन्नी गुर्जर,  सतवीर गौतम उपाध्यक्ष रमेश चौधरी,,मनोज अवाना, हेमन्त अवाना, गौरव अवाना, मोहम्मद यामीन,आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments