अमित शाह का 29 को लखनऊ दौरा, प्रदेश अध्यक्ष ने की तैयारी बैठक

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी आगामी 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। शाह 29 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। जहाँ पार्टी के सदस्यता अभियान 2021 का शुभारंभ करने के साथ ही पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे और आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के प्रवास को लेकर पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी 29 अक्टूबर को सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से वृंदावन योजना सेक्टर 17 पहुंचेगें। जहां पार्टी के अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक/प्रभारियों को सम्बोधित करेंगे और सदस्यता अभियान 2021 का शुभारंभ करेंगे। श्री शाह कार्यक्रम स्थल से ही भाजपा के प्रचार हेतु एलईडी प्रचार वाहन अलग-अलग जिलों के लिए रवाना करेंगे।
तत्पश्चात श्री शाह पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पहुंचेंगे। राज्य मुख्यालय पर विभिन्न संगठनात्मक बैठकें आहूत की गई है। पार्टी मुख्यालय पर  पूर्व सांसद व पूर्व विधायक, 2019 में लोकसभा चुनाव के  लोकसभा वार  पार्टी के संयोजक व प्रभारियों की बैठक सहित पार्टी के प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारियों, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह चुनाव  प्रभारियों व अन्य प्रमुख नेताओं के साथ भी अलग अलग बैठके कर आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चर्चा करेंगे।

शाह के प्रवास को लेकर आज पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठकों में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, प्रदेश मंत्री संजय राय सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments