उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है: नवनीत सहगल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को  देखते हुए सभी को सावधान व सर्तक रहने की आवश्यकता है। उन्होने लोगो से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने तथा घर से निकलने पर मास्क पहने के लिए अपील की है। प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ निरन्तर बढ़ोत्तरी भी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने टीम-11 की समीक्षा में सबंधित विभागों के अधिकारियों को आरटीपीसीआर के टेस्ट के निर्देश दिये गये हैै। लगभग 1 लाख आरटीपीसीआर के टेस्ट हो रहे है। इसको बढ़ाकर 1.50 लाख टेस्ट प्रतिदिन किये जाने के निर्देश दिये है। जिसमें लगभग आरटीपीसीआर के टेस्ट 1.50 लाख से किये जाने तथा शेष टेस्ट एन्टीजन से किये जायेगें। इस प्रकार लगभग 2.50 लाख टेस्ट प्रतिदिन होगें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर तथा वाराणसी में कोविड संक्रमण को देखते हुए बेडों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश पर बेडों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गयी है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि जिन कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन वाले मरीज स्वास्थ्य कर्मियों के मार्गदर्शन में अपना इलाज करवायें। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को स्वास्थ्य कर्मियों के सलाह पर ही कोविड अस्तपालों में भर्ती किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने 25 हजार रेमेडीसिवर इंजेक्शन के लिए स्टेट प्लेन अहमदाबाद भेजा है। उन्होंने बताया कि आॅक्सीजन की आपूर्ति पर निरन्तर नजर रखी जा रही है।

सहगल ने बताया कि हर जनपद के गांव तथा शहर में क्वारेंटाईन सेन्टर बनाये जा रहे है। जहा पर प्रवासियों को इन सेन्टरों में रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि इन सेन्टरों में मूलभूत सुविधायों के साथ-साथ खाने पीने के व्यवस्था होगी। प्रत्येक जनपदों के जिलाधिकारी अपने स्तर से प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों को इन सेन्टरों में खाने व ठहराने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कटेमेण्ट जोन में प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिये है।

सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किये जाने हेतु 6000 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि एक नई व्यवस्था के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्र खोलने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने बताया कि किसान उत्पादक संगठन 150 केन्द्रों के माध्यम से संचालित किया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारियों के द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) को भी क्रय केन्द्रों से जोड़कर गेहूं क्रय का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।

यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार हो रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहू क्रय अभियान में अब तक 1,79,933.23 मी0 टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है। मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारी गेहूं क्रय केन्द्रों का लगातार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष आॅनलाइन टोकन की व्यवस्था की गयी है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार अपने राजस्व ग्राम से सम्बद्ध नजदीकी क्रय केन्द्र पर गेहूं विक्रय हेतु टोकन स्वयं आॅनलाइन प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा क्रय केन्द्रों पर बिना टोकन के भी किसानों से गेहूॅ की खरीद की जा रही है।

Facebook Comments