अशोक कुमार त्रिपाठी बने नगर निगम, कानपुर नगर के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी
Date posted: 18 September 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के अशोक कुमार त्रिपाठी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय उ0प्र0 लखनऊ से मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर निगम, कानपुर नगर के पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। अशोक कुमार त्रिपाठी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ में मुख्य सम्प्रेक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
Facebook Comments