मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में मशहूर पंजाबी गायक सिकंदर का निधन

चंडीगढ़:  मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 साल के थे। हाल ही में उनके कोरोनावायरस संक्रमित होने की खबर आई थी। साथ ही उनकी किडनी समेत कई बीमारियों का भी इलाज चल रहा था। कई अंगों के काम करना बंद करने के चलते गायक का निधन हो गया।

सिकंदर अपने पीछे संगीत की एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। वे ‘एक चरखा गली दे विच ढा लाया’ और ‘सानु इश्क ब्रांडी चार गई’ जैसे गानों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 1980 के दशक की शुरूआत में एल्बम ‘रोडवेज दी लारी’ के साथ रेडियो और टेलीविजन पर अपना पहला परफॉर्मेस दिया था। सिकंदर ने ‘जग्गा डाकू’ समेत कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था।

Facebook Comments