छात्रों में विकसित की जाएगी बुनियादी गणित की क्षमता: धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली:  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय निपुण भारत मिशन के तहत एक संवादात्मक पुस्तिका लेकर आया है। इस पुस्तिका में क्यू आर कोड वाले वीडियो है। गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी साझा की।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि निपुण भारत मिशन ने हाल ही में आधारभूत कौशल के सार्वभौमिक अधिग्रहण पर ध्यान केंद्रित किया है। 2026-27 तक ग्रेड 3 के अंत में सभी बच्चों द्वारा समझ के साथ पढ़ने और बुनियादी गणित की समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित की जाएगी।

Facebook Comments