विधान परिषद सदस्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आज करेगें नामांकन
Date posted: 18 January 2021
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के विधान परिषद के लिए पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी कल 18 जनवरी को पूर्वाह्न 11ः30 नामांकन पत्र दाखिल करेगें। इसके पूर्व सभी भाजपा प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुचेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सभी पार्टी प्रत्याशी प्रातः 11ः00 बजे भाजपा मुख्यालय से निकलकर भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय पहुंचेगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 11ः30 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सहित विधान परिषद सदस्य के लिए सभी भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
Facebook Comments