भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कल से लगाएगी मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश सभी मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर लगाएगी, जिसकी शुरुआत 31 अक्टूबर से होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि कल दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नई दिल्ली जिले के मालवीय नगर मंडल से करेंगे। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नई दिल्ली जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा करेंगे।

नवीन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों में मंडल के सभी पदाधिकारी, उस मंडल में रहने वाले बूथ अध्यक्ष, समिति अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी सभी शामिल होंगे। पहले चरण में 34 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, चरणबद्ध तरीके से 22 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। प्रशिक्षण में भाजपा के सिद्धांतों, पार्टी का इतिहास, विकास और व्यक्तित्व का विकास, वर्ष 2014 के बाद का भारत, भारत की बदली राजनीतिक परिस्थिति, भारत की सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा, दिल्ली की राजनीतिक स्थिति, राजनीति में सोशल मीडिया की भूमिका जैसे प्रमुख मुद्दों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधन किया जाएगा।

Facebook Comments