दिल्ली प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की नई टीम गठित की

नई दिल्ली: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नई टीम की आज घोषणा की गई। नए सदस्यों की घोषणा करते वक़्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई टीम को बधाई दी और आने वाले समय में मोर्चे की बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह उपस्थित थे।

नई टीम के उपाध्यक्षों में अरूणा रावत, श्याम बाला, सोना कुमारी, रेनू सिंह, सुश्री अंजली राणा, रूबी फोगाट, श्रीमती टीना आहूजा, सीमा निगम एवं प्रियल भारद्वाज का नाम शामिल है। मोर्चे की महामंत्री की जिम्मेदारी डॉ. मोनिका पंत एवं टीना शर्मा को सौंपी गई है।
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री पद के लिए अनिला शर्मा, भारती बंसल, रेनू चौधरी, मीरा पहाड़िया, प्रिया चौधरी, सुश्री वैशाली पौद्दार, सीमा पंडित, मनोरमा मिश्रा, अर्चना कंसल, नीतू पुरी, ज्योति अग्रवाल, अर्चना अग्निहोत्री एवं शिखा माथुर को नियुक्त किया है। महिला मोर्चा की नई कोषाध्यक्षा शीला जैन होंगी जबकि सरिता तोमर को नई कार्यालय मंत्री बनाया गया है। प्रवक्ताओं में छविकला सिंह, अंजली कपूर धमिजा, हिनू महाजन, ममता रतूड़ी, पूजा नायर, निशा तिवारी, रतना अरोड़ा एवं डॉ. कोमल वशिष्ठ का नाम शामिल किया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी काजल पनवार को मिली है।

Facebook Comments