भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 107 उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी करते हुए यह एलान किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने पहले चरण की 58 में से 57 सीटों पर और दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम के एलान के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री मौर्य की विधानसभा सीट का भी एलान किया।

Facebook Comments