भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में योग्य व कुशल नेतृत्व वाले लोग चुनाव जीतकर आये इसीलिए भाजपा पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।

पार्टी पदाधिकारी पंचायत चुनाव में जीत का संकल्प लेकर निचले स्तर तक योजनापूवर्क रणनीति बनाकर जन-जन से संपर्क व संवाद बढ़ाये। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार को महाराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारी व अन्य प्रमुख नेताओं को संबोधित किया व चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेते हुए पार्टी संगठन की योजना-रचना के अनुसार कार्य करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सीधा-संपर्क व संवाद बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार ने गांवों के विकास के लिए पर्याप्त संसाधन व धन उपलब्ध कराया है। किसानों की चिंता की है। गरीबो व  महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में विकास के नए आयाम गढेे़ जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गांव व किसान के विकास के लिए बनी योजनाओं का लाभ उन तक सुगमता पूर्वक पहुंच सके इसलिए आवश्यक है कि पंचायत चुनाव में पार्टी विजयी हो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पंचायत चुनाव में पार्टी की विजय के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें।

Facebook Comments