भारतीय जनता पार्टी देश भर में निकालेगी जन आशिर्वाद यात्रा
Date posted: 9 August 2021
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए मंत्रियों के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में जन आशिर्वाद यात्रा निकालेगी। प्रदेश भाजपा ने भी इस यात्रा के लिए तैयारियां शुरु कर ली है और दिल्ली से इस यात्रा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शामिल होंगी।
प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा जो कार्यक्रम के संयोजक भी हैं, ने बताया कि प्रदेश में 14 जिले हैं और दोनों मंत्री 7-7 जिलों में यात्रा निकालेंगे। हर्ष मल्होत्रा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा भी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि तीन दिन की यह यात्रा 16 अगस्त से शुरु होगी और इसका समापन 18 अगस्त को होगा। यात्रा के दौरान और दिन के अंत में यात्रा के समापन पर एक जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जाएगी।
मल्होत्रा ने बताया कि हरदीप सिंह पुरी अपनी यात्रा पश्चिमी दिल्ली जिले से शुरु करेंगे जबकि मीनाक्षी लेखी अपनी यात्रा अपने संसदीय क्षेत्र के करोल बाग़ जिले से शुरु करेंगी। यात्रा और सभाओं में जनता को भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के कार्यों से अवगत कराने के साथ-साथ दिल्ली में ‘आप’ सरकार की ग़लत और जन विरोधी नीतियों पर भी जोरदार प्रहार किया जाएगा।
Facebook Comments