भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ 15 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी, जसवंत सैनी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, संजय राय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, अमित तिवारी, कमल ज्योति के संपादक अरूणकांत त्रिपाठी, राजकुमार जी, विंध्यवासिनी कुमार, मनीष सहानी, जयंति श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments