बिहार: ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोगों को ठगने के आरोप में 3 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बिहार के नालंदा और शेखपुरा जिलों से तीन साइबर अपराधियों और एक किशोर को कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालेंद्र चौधरी, गोपाल, कामेश्वर प्रसाद और एक किशोर के रूप में हुई है। हाल के दिनों में बिहार के नालंदा से इस तरह की यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छोटे चौधरी गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

Facebook Comments