बिहार: अर्णब की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पटना: भाजपा के प्रदेश महामंत्री डाॅ. संजीव चौरसिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के पास वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के गिरफ्तार करनेवाली महाराष्ट्र की कांग्रेस और शिव सेना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार का जमकर विरोध किया। इस दौरान डाॅ. संजीव चौरसिया ने कहा कि लोकतंत्र के चैथे प्रहरी पर जिस तरह महाराष्ट्र सरकार ने दमनकारी हरकत की है वह लोकतंत्र का गला घोंटने के समान है। वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी को जिस तरह घर से घसीटकर पीटते हुए गिरफ्तार किया गया वह निश्चित रूप से निन्दनीय है। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला लोकतांत्रिक पद्धति के विरूद्ध है। इस दमनकारी हरकत के लिए महाराष्ट्र की कांग्रेस-ंशिवसेना सरकार को सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

Facebook Comments