बिहार: जिला, प्रखंड में खुलेगा महिला जदयू कार्यालय, कुरीतियों के खिलाफ चलेगा अभियान
Date posted: 13 January 2021
पटना: बिहार में नीतीश कुमार की सत्ता वापसी में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती रही है। यही कारण है कि जनता दल (युनाइटेड) ने महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई है। पार्टी ने अब जिला और प्रखंड मुख्यालयों में महिला जदयू कार्यालय खोलने की रणनीति बनाई है। इसके अलावा महिला संगठन समाज सुधार को लेकर लोगों को जागरूक करेगा।
महिला जदयू अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने और सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर महिला जदयू कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होनंे बताया कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जनजागृति अभियान चलाया जाएगा।
Facebook Comments