भाजपा ने किया राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने असम से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को और मध्य प्रदेश से केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरूगन को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद दोनों के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

सर्बानंदा सोनोवाल असम के मुख्यमंत्री थे और विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल करने के बाद भी उन्होंने आलाकमान के कहने पर मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। आगे चलकर उन्हे इसका इनाम भी मिला और उन्हे मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाते हुए पत्तन, पोत परिवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग भी दिया गया। दरअसल, विश्वजीत दैमारी द्वारा असम विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी बीपीएफ और राज्यसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा देने के कारण राज्यसभा की यह सीट खाली हुई थी। विश्वजीत ने इस्तीफा देने के बाद भाजपा जॉइन कर लिया था। उनकी इसी सीट पर पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Facebook Comments