भाजपा ने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की कमान

नई दिल्ली:  भाजपा ने बुधवार को चुनाव वाले राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रह्लाद जोशी और भूपेंद्र यादव को पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के लिए सात चुनाव सह-प्रभारी भी नियुक्त किए हैं, जो प्रधान के साथ काम करेंगे। वे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, सांसद सरोज पांडे और विवेक ठाकुर और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं।

Facebook Comments