भाजपा ने देश में आपसी भाईचारा को समाप्त करने का कार्य किया: अरुण श्रीवास्तव

सोनभद्र: जनपद सोनभद्र में पीस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से पीस पार्टी ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का आगाज कर दिया है।सोनभद्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद डॉक्टर इस्लाम तथा प्रदेश महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव थे।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल ने कहा कि अब चुनाव में देरी नहीं रह गई है, भारतीय जनता पार्टी के लोग अपनी पूरी ताकत 2022 में वापस लौटने के लिए लगा देंगे इसलिए हम सब को भी उसी स्तर से मैदान में उतरना है। क्योंकि पीस पार्टी ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के मजबूत विकल्प के रूप में उतर रही है।

इसलिए आप सभी को पीस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।डॉक्टर हाजी इस्लाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग धर्म एवं जाति के नाम पर आपसी वैमनस्यता फैला कर सत्ता में वापसी करना चाहते हैं उनकी इस चाल को हर कीमत पर विफल करना होगा।प्रदेश महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि जो भी उसकी खिलाफत करता है उसके ऊपर तमाम मुकदमे लिखवा कर उसे परेशान किया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी ने देश में आपसी भाईचारा को समाप्त करने के लिए समाज में इतना विद्वेष फैला दिया है कि आज जहां देखिए वहां भाजपा के लोग अल्पसंख्यक लोगों को पकड़कर बिला वजह मारपीट कर रहे हैं एवं अत्याचार की पराकाष्ठा कर दिए हैं । आप कार्यकर्ताओं के बल पर पीस पार्टी का संकल्प है कि भारतीय जनता पार्टी को 2022 के चुनाव में सत्ता उखाड़ फेंकना है।

Facebook Comments