भाजपा ने दिल्ली में 76 लाख 98 हजार 001 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया
Date posted: 10 May 2020

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर दिल्ली में #feedtheneedy मुहिम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन लाखों लोगों को फूड पैकेट्स व मोदी किट का वितरण कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने दिल्ली में लॉक डाउन से प्रभावित लोगों के लिए किए जा रहे सेवाकार्यों, भोजन, खाद्य सामग्री व सेनेटाइजेशन की निरंतर रिपोर्ट ले रहे हैं।
#feedtheneedy के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए हर कोई अपने स्तर पर काम कर रहा है। कहीं कोई भूख से परेशान न हो, इसके लिए जनसेवा की भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी अलग-अलग इलाकों में भोजन वितरण कर रहे हैं। प्रतिदिन हजारों भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में बने सामुदायिक रसोईघर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाखों लोगों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं और साथ ही भोजन की गुणवत्ता का भी ध्यान रख रहे हैं। प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा भोजन के पैकेट्स बांटे जा रहे हैं और हर दिन नया स्थान चिन्हित किया जा रहा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क भोजन पहुंचाया जा सके।
#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 76 लाख 98 हजार 001 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 8 मई को 1 लाख 54 हजार 983 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 10 हजार 412 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 65 हजार 395 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 5 लाख 13 हजार 194, केशवपुरम के 11 लाख 30 हजार 210, नजफगढ़ के 4 लाख 70 हजार 660, उत्तर पश्चिमी के 5 लाख 80 हजार 277, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 53 हजार 089, दक्षिणी दिल्ली के 5 लाख 16 हजार 432, महरौली के 6 लाख 63 हजार 797, मयूर विहार के 2 लाख 92 हजार 160, शाहदरा के 98 हजार 167, नवीन शाहदरा के 4 लाख 43 हजार 726, उत्तर पूर्वी के 8 लाख 24 हजार 420, नई दिल्ली के 4 लाख 74 हजार 791, करोल बाग के 6 लाख 94 हजार 449, चांदनी चौक के 6 लाख 42 हजार 629 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।
Facebook Comments