भाजपा ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बांसुरी और साड़ी किया वितरण

नई दिल्ली:   श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आर के पुरम में दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बांसुरी और साड़ी वितरण किया, साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, काढ़े के पैकेट और राशन किट का वितरण किया। कार्यक्रम के उपरांत  आदेश गुप्ता ने पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ के संयोजक के मुत्थू स्वामी, प्रभारी प्रसन्न चिनमई, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एसडीएमसी स्थाई समिति उपाध्यक्ष एवं पार्षद तुलसी जोशी, पार्षद मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भरत सिंह नेगी, दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ नेता जयकुमार अन्ना, अमित जैन, संजय कुमार सहित आरडब्लूए व मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान गिरिधर कृष्ण मुरारी से यही कामना है कि सभी को सुख समृद्धि और यश प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानवता की सच्ची सेवा की है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया है। राजनीति सेवा का माध्यम है और यही भाजपा का संकल्प भी है जिससे कार्यकर्ताओं ने मिलकर मूर्त रूप दिया है। तीन महीने से भी अधिक समय हो गया और आज भी कार्यकर्ता मास्क, सैनिटाइजर, काढ़े का पैकेट, भोजन, राशन कार्ड एवं सभी जरूरी सामान गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच निरंतर वितरित कर रहे हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि कहा कि दिल्ली में भी मिनी दक्षिण भारत है जहां दक्षिण भारत के भाई-बहन रहते हैं, उत्तर और दक्षिण का यह मिलन देश की विविधता में एकता का परिचायक है। कोरोना के संकट के समय में भी दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने 30,000 से ज्यादा फूड पैकेट एवं मोदी किट का वितरण किया और सेवा के संकल्प के उद्देश्य को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि उत्तर हो या दक्षिण, पूरब हो या पश्चिम, देश के हर कोने से लोग भाजपा से जुड़े हुए हैं और कोरोना संकट की इस लड़ाई में भाजपा द्वारा युद्ध स्तर पर किए जा रहे सेवा कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा दक्षिण भारतीय भाई-बहनों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है और इस संकट के समय में उनके साथ खड़ी है।

Facebook Comments