भाजपा ने भवानी सिंह के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह के असामयिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भवानी सिंह जी कुशल संगठक होने के साथ ही कार्यकर्ताओं में अतिप्रिय थे, उनका गोलोक गमन पार्टी के लिए बड़ी क्षति तो है ही कार्यकर्ताओं ने भी उनके रूप में एक अभिभावक खोया है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भवानी का निधन संगठन के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत रूप से एक अपूरणीय क्षति है। वह आजीवन भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि भवानी सिंह जी का आज उपचार के दौरान निधन की सूचना से स्तब्ध हँू। उनका निधन  संगठन के साथ ही मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह जी के निधन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई कान्ताकर्दम, दयाशंकर सिंह, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सिंह सैनी, पद्म सेन चैधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेन्द्र चैधरी, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्वनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, डा. चन्द्रमोहन सिंह, देवेश कुमार, शंकर गिरि, अंजुला माहौर, प्रान्शुदत्त द्विवेदी, मीना चैबे, रामचन्द्र कनौजिया, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुन्तला चैहान, अनामिका चैधरी, पूनम बजाज, कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, दिलीप श्रीवास्तव, अनीता अग्रवाल, ओ.पी. मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह, ओपी सिंह, विनोद भारती, प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग संयोजक डा. तरूणकान्त त्रिपाठी, सहसयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Facebook Comments