भाजपा कोरोना मरीजों के परिजनों को भोजन वितरण करने में लगी है: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को सेवा ही संगठन के अंतर्गत खाद्य सामाग्री भेंट की। यह सामग्री दिल्ली भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कैंप में जरूरतमंदों के साथ-साथ दिल्ली की सेवा में कार्यरत निगम कर्मचारियों व कोरोना वारियर्स के बीच वितरित की जाएंगी। आदेश गुप्ता ने जी. किशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि खाद्य सामग्री को नगर निगम के कर्मचारियों और वारियर्स के बीच बांटा जाएगा जिन्होंने पूरी महामारी के दौरान कोरोना वॉरियर्स बनकर अपनी जान की प्रवाह किये वगैर लोगों की सेवा करते रहे। सामाग्री के अंतर्गत बिस्किट, चिप्स के अलावा अन्य सामाग्री है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना के इस महामारी में कोविड मरीज तो परेशान है ही साथ ही साथ मरीजों के परिजन भी काफी परेशान है। कई परिजन तो 2 से 4 दिन तक बिना खाये रहते थे जिससे परिजनों के सेहत पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा और उसका सबसे बड़ा कारण है लॉक डाऊन। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा ने भोजन वितरण का आयोजन शुरू किया और आज 36वां दिन है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार की राशन वितरण प्रणाली में बड़ी खामियों के चलते कई लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका था या दिल्ली सरकार द्वारा जानबूझकर जरूरतमंदों को समय पर राशन नहीं पहुंचाया गया जिसके चलते बड़ी संख्या में गरीबों का पलायन दिल्ली और देश ने देखा था।
आदेश गुप्ता द्वारा आज भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान सेवा ही संगठन के तहत कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए अचार्य श्री भिक्षु हॉस्पिटल के बाहर भोजन वितरण किया गया। इसके अलावा आज हिन्दू राव अस्पताल के बाहर भी प्रदेश भाजपा द्वारा भोजन वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, पूर्व महापौर  अवतार सिंह, जिला अध्यक्ष विकेश सेठी, जिला महामंत्री प्रवीण जैन के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Facebook Comments