विभिन्न वर्गों का साथ मिलने से भाजपा संगठन के रूप में दिन प्रतिदिन और मजबूत हो रही है: गुप्ता

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक संगठन के रुप में जिस तरह से दिन प्रति दिन मजबूत होती जा रही है, उसका सबसे बड़ा कारण है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनहित और जनकल्याण में किए गए कार्य जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जाता है। प्रदेश कार्यालय में हुए एक समारोह में  गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के समाज सेवी, व्यपारिक वर्ग, अधिवक्ता, समाज के विभिन्न वर्गों का नेतृत्व कर रहे लोग, जो समाज सेवा और राष्ट्र सेवा में भाग लेते हैं, जैसे लगभग 300 से अधिक गणमान्य सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली।

आदेश गुप्ता ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह से जन सैलाब उमड़ा हुआ है, वह सब नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का नतीजा और लोगों का विश्वास है। आखिर ये विश्वास ही तो है कि आज लगभग 300 से अधिक संख्या में विभिन्न वर्गों से समाजसेवी और गणमान्य भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर यह विश्वास ऐसे ही नहीं आया बल्कि वर्षों से चली आ रही धारा-370 को हटाया गया, तीन तलाक़ खत्म किया गया, श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है और यह सब सिर्फ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरगामी सोच का नतीजा है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछले सात सालों में जितने काम हुए हैं वह पूरे 70 सालों में भी नहीं हो पाया। लोगों का विश्वास और रुझान भाजपा के प्रति देखी जा रही है, वहीं पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास ही है कि हम इतनी बड़ी महामारी से उबर रहे हैं। इतना ही नहीं लगातार देश को मजबूती और विकास की ओर ले जाने वाली केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं में तेजी से विकास कर रही है।
आज भाजपा की सदस्या ग्रहण करने वालों में महाराजा अग्रसेन अस्पताल के महामंत्री नरेश कुमार ऐरण, एडवोकेट  ऋषभ शौकीन, विवेकानन्द स्कूल के चेयरमैन विपिन गुप्ता, संजय जैन, शंकर सिंघल, सुरेन्द्र खुराना, दीपांशु तायल, विनीत तिवारी, प्रविन्दर शौकीन, कैप्टन शोभित शौकीन, अनिल कुमार, विनोद वत्स, चौधरी जय किशन, अनंत राम अग्रवाल, महेन्द्र लूथरा, सचिन गोयल सहित लगभग 300 से अधिक लोग शामिल हैं।
प्रदेश कार्यालय में हुए इस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा एवं सारिका जैन मौजूद थे।

Facebook Comments