भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसकी स्थापना लोक कल्याण के लिए हुई थी: गुप्ता

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों, विकास, बदलाव, राजनीति हेतु अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की ओर से मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर लगाए गए हैं। आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी(ए) मंडल के कृष्ण वाटिका में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गौरव खारी, मंडल अध्यक्ष विनय त्यागी उपस्थित थे।

प्रदेश संगठन महामन्त्री सिद्धार्थन ने रामपुरा और संगम पार्क, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने ब्रम्हपुरी, घोंडा और सीलमपुर मॉडल मे प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसकी स्थापना लोक कल्याण के लिए हुई थी। आज दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचार पर अग्रसर भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला रहा है। दिल्ली की राजनीतिक परिस्थिति विषय के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिल्ली सरकार की नाकामियों और असफलताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पानी माफ, बिजली हाफ के मुद्दे पर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब बिजली कंपनियों के साथ मिलकर दिल्ली वासियों को भारी-भरकम बिल भिजवा रही है।
कोरोना संकट के समय में केजरीवाल सरकार को दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए बिजली बिलों में छूट देनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने बिजली कंपनियों को लोगों को लूटने की छूट दे दी। आज बढ़े हुए बिजली बिल और बिजली कंपनियों की मनमानी से दिल्ली के लोग त्रस्त है। लेकिन उनकी परेशानियां यहीं खत्म नहीं होती, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वासियों को जहरीला पानी पीने पर मजबूर कर दिया है। पिछले वर्ष जब यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ा था तब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वादा किया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाएंगे ताकि दिल्लीवासियों को साफ और स्वच्छ पानी मिल सके लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी कोई भी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं जिसकी वजह से इस साल फिर से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई।
आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट के बीच दिल्लीवासी वायु प्रदूषण से भी त्रस्त हैं क्योंकि समय रहते सत्ता में बैठी झूठी केजरीवाल सरकार प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाए। प्रदूषित हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है लेकिन दिल्ली सरकार इसे गंभीरता से लेने के बजाय प्रचार-प्रसार और होर्डिंग के माध्यम से ही घोषणा कर काम चला रही है क्योंकि जमीन पर घोषणाओं को लागू करने में दिल्ली सरकार को कोई दिलचस्पी नहीं है और न ही दिल्ली के लोगों के हितों में काम करने की नीयत। उन्होंने नगर निगम के साथ दिल्ली सरकार के सौतेले व्यवहार से भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को विदित कराया और बताया कि दिल्ली सरकार का 60,000 करोड़ रुपए का बजट है लेकिन फिर भी दिल्ली सरकार नगर निगम का 13000 करोड़ रुपए रोक कर बैठी है जिसके कारण निगम कर्मियों जिन्होंने कोरोना संकट के समय फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में काम किया उनका वेतन प्रभावित है। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली सरकार के झूठे और खोखले वादों की हकीकत दिल्लीवासियों के सामने लाना है और दिल्लीवासियों के हक और उनके हितों के लिए कार्य करना है।
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने रामपुरा और संगम पार्क मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने ब्रम्हपुरी, घोंडा और सीलमपुर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और भारतीय जनता पार्टी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के कहा। आज के समय में भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता को सोशल मीडिया से जुड़कर पार्टी के विस्तार और विकास के लिए कार्य कर सकते हैं।

Facebook Comments