हरौला में भाजपा किसान मोर्चा नोएडा ने चलाया सदस्यता अभियान

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा सदस्यता अभियान व नव मतदाता पहचान पत्र सूची बनने के लिए  पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना जी के अध्यक्षता में चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर उपस्थित रहे उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा  विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिनके पास  वर्तमान में 19 करोड वर्तमान में सदस्य हैं और इस बार  25 करोड़ नए सदस्य को पार्टी के जोड़ने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने ले रखा है इसी क्रम में हम आज हम सब पार्टी के कार्यकर्ता आपके बीच आए हैं आप  ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर समाज , हर धर्म ,हर वर्ग के लिए काम किया है इसीलिए पार्टी का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। उन्होंने आह्वान किया कि ज्यादा ज्यादा संख्या में भाजपा से जुड़कर 2022 में भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाएं ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा जिला प्रभारी किसान महेश अवाना, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री चमन अवाना , किसान मोर्चा के महामंत्री घनश्याम यादव  किसान मोर्चा जिला मंत्री सतपाल अवाना , शोध प्रमुख संदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र, मंडल महामंत्री संजय बैंसला ,लीलू अवाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments