राधा मोहन समेत भाजपा नेताओं ने दल बहादुर कोरी निधन पर जताया दुख

लखनऊ: भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी जी के असामयिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि विधायक दल बहादुर कोरी जी की पहचान एक लोकप्रिय जनसेवक की थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक दल बहादुर कोरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी विधायक दल बहादुर कोरी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Facebook Comments