भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे फोड़ते समय जलने से मौत

प्रयागराज: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती की मंगलवार सुबह जलने से मौत हो गई। जोशी की पोती किया सोमवार शाम अपने घर की छत पर पटाखे फोड़ते समय 60 प्रतिशत जल गई थी। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Facebook Comments