बिजली-पानी व सीवर की समस्या को लेकर भाजपा करोल बाग जिला ने दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Date posted: 18 June 2019
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी, करोल बाग जिलाध्यक्ष भारत भूषण मदान के नेतृत्व में मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही बिजली पानी व सीवर की समस्या को लेकर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आज तांगा स्टैंड मोती नगर पर एकत्र होकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ धरना देने के साथ साथ मटका फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के चैयरमेन विपिन कुमार मल्होत्रा, निगम पार्षद वीना वीरमानी, सुमिता मिश्रा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्या जितेन्द्र सिंह साहनी, मोती नगर मण्डलअध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री राजीव कपूर, जिलाकोषाध्यक्ष विजय शर्मा, उपाध्यक्ष उमा शंकर मिश्रा, प्रभारी योगेश शर्मा, सह-प्रभारी विमल ध्याना सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Facebook Comments