मनोज मिश्रा का कोरोना से निधन पर CM योगी और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा का कोरोना से सोमवार को निधन हो गया। बीते दिनों वह से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। भाजपा नेताओं ने उनकी मौत से पार्टी को अपूरणीय क्षति बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। उनका निधन भाजपा परिवार व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान व परिजनों सहित समर्थकों को दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

Facebook Comments