भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, संयोजक राजू ने किया घोषणा

पटना:  भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव उर्फ सतीश राजू ने क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कमिटी की घोषणा की। उक्त कमिटी में अंकुर वर्मा, धीरेंद्र सिन्हा, रविंदर कुमार, गुड्डू झा, राजेश कुमार एवं बीरेंद्र कुमार को सह-संयोजक, सुमीत श्रीवास्तव, नीरज शर्मा,  मिथुन दुबे, राहुल दुबे, वेणुगोपाल सिन्हा,एवं राहुल कुमार को  प्रवक्ता, अभिषेक झा को मीडिया प्रभारी समेत क्षेत्रीय प्रभारियों एवं जिला संयोजकों की घोषणा की।

घोषणा के उपरांत श्री राजू ने कहा कि मैं सभी नव मनोनीत सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ एवं उम्मीद करता हूँकि सभी नव मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्यों के अनुभव से क्रीड़ा प्रकोष्ठ को आयाम देने में सफल होगा।

Facebook Comments