भाजपा सोशल मीडिया व आईटी की प्रदेश टीम की हुई घोषणा
Date posted: 19 June 2020
पटना: आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए बिहार भाजपा की सोशल मीडिया व आईटी टीम ने नये कलेवर में ढलना शुरू कर दिया है. आज भाजपा के सोशल मीडिया व आईटी टीम के प्रमुख मनन कृष्णा द्वारा विभाग की नई प्रदेश टीम की घोषणा की गयी, जिसमें प्रोफेशनल्स को खासी तरजीह दी गयी है. इस विषय पर जानकारी देते हुए मनन कृष्ण ने कहा “ कोरोना संकट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश टीम में वैसे युवा कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जो पार्टी के प्रति समर्पण के रखने के साथ-साथ प्रोफेशनल स्किल्स में भी महारत रखते हों. इसके अलावा टीम में पुराने अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी यथोचित स्थान दिया गया है. जल्द ही इसके परिणाम दिखने शुरू हो जाएंगे.”
Facebook Comments