बंगाल के साथियों के साथ देश भर के भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में बंगाल में हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कार्यालय के सामने हुए विरोध प्रदर्शन में गुप्ता के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार और प्रदेश कार्यालय प्रभारी गिरीश सचदेवा उपस्थित थे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा का नंगा तांडव किया जा रहा है, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 137 जगहों पर बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कल और आज को मिलाकर दिल्ली के 262 जगहों पर हुए धरना प्रदर्शन में कुल 4200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
आदेश गुप्ता ने कहा कि क्या किसी जीत की खुशी को इजहार करने का तरीका नरसंहार होता है? ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने साल 2014 से अब तक बंगाल में लगभग 400 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है। इन सभी हत्याओं की जिम्मेदार ममता बनर्जी खुद हैं क्योंकि इन हत्याओं पर मुख्य मंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी उनकी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के हिंसक खेल को स्वीकृति के समान है। उन्होंने कहा कि बंगाल के साथियों के साथ आज देश भर के भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं। अगर बंगाल में राजनीतिक हिंसा नही रूकी तो भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहे इन दंगों को जन-जन के बीच उजागर करेंगे। अगर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा नहीं रुका तो इसके खिलाफ भाजपा आवाज उठाती रहेगी क्योंकि बंगाल में निर्मम हत्या करवाने वाली ममता सरकार की मनमानी नहीं चलेगी।

Facebook Comments