वीर कुंवर सिंह मंडल में सप्तऋ़षि सम्मेलन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

पटना: दीघा विधानसभा के वीर कुंवर सिंह मंडल में रविवार को सप्तऋ़षि सम्मेलन का आयोजन साधनापुरी में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव एवं सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है। इसलिएए मैं कार्यकर्ताओं से यह आग्रह करता हूं कि अभी से ही आप सब इस लक्ष्य के लिए समर्पित हो जाएं। उन्होंने कहा कि दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने पूरे विधानसभा क्षेत्र का समर्ग विकास किया है।

वहीं सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनता का अपार समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि दीघा विधानसभा क्षेत्र में विकास के काफी काम हुए। पार्टी कार्यकर्ता अपनेकृअपने क्षेत्र की जनता तक इस बात को पहुंचाएं।

जबकि दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास के हर कार्य हुए हैं। चाहे वह सड़क बनाने का कार्य होए स्लम बस्तियों में शौचालय बनाने का कार्य होए सुचारू बिजली की व्यवस्था होए चालाकल लगाने आदि कार्य किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में मैंने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने की हर कोशिश की है।

कार्यक्रम में वार्ड 14 की पार्षद श्वेता रायए वीर कुंवर सिंह मंडल के अध्यक्ष अभिषेक सिंह बिन्नीए आशीष सूद समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments