दिल्ली सरकार के स्कूलों में सड़ रहे राशन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में आज लगातार तीसरे दिन भी रोहताश नगर विधान सभा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में सड़ रहे राशन को लेकर नन्द नगरी निगम प्रतिभा विद्यालय पर प्रदर्शन किया। जनता का जबरदस्त आक्रोश देखते हुए खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर तनुज भनोट ने रोहताश नगर की जनता के लिए 2000 राशन कूपन देने का आश्वासन जितेंद्र महाजन को दिया ।

इस प्रदर्शन में नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मास्टर बिनोद, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, निगम पार्षद सुमनलता नागर, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, रितेश सूजी, अनिल कटारिया, संजीव मित्तल, नन्द नगरी मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर भी उपस्थित रहे।
जितेंद्र महाजन ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री केजरीवाल करोड़ो रुपए विज्ञापन और प्रचार पर खर्च कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर राशन के लिए गरीब आदमी परेशान हो रहा है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में सैकड़ों किलो गेहूं व चावल केवल दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण रखा-रखा सड़ गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इस नाकामी को जनता के सामने लाने का यह संघर्ष जारी रहेगा। आगामी विधान सभा सत्र में यह मुद्दा पूरी ताकत से उठाएंगे और गरीब जनता को उनका हक दिलवाएंगे।

Facebook Comments