भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: आज देश के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन है। इस अवसर पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में सेवा सप्ताह का आयोजन किया है। इसके अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने भी पूरी दिल्ली के सभी जिलों एवं मंडलों में सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने जानकारी दी कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली के प्राचीन कालका मंदिर के पास जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 70 सूखे राशन किट, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं डॉ अनिल जैन ने नई दिल्ली रेड क्रॉस सोसाइटी में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
अरुण सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं द्वारा की बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे ने नई दिल्ली के बाल्मीकि मंदिर के पास दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह द्वारा आयोजित भंडारा में भोजन एवं जरूरतमंदों के बीच फल वितरित किया। राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री  रामदास अठावले, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव द्वारा लोधी गार्डन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने मयूर विहार जिले में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने लोधी गार्डन में वृक्षारोपण किया, उत्तर पश्चिम जिले में आयोजित कार्यक्रम में सेवा बस्ती के गरीब बच्चों को किट बांटा और जरूरतमंद लोगों के बीच फल एवं भोजन का वितरण किया और सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।
श्री चौबे ने जहांगीरपुर हनुमान मंदिर में पूर्व उप मेयर विजय भगत आयोजित हवन पूजन में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की एवं जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने करोल बाग में प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेवा बस्ती में रहने वाली बालिका एवं महिलाओं के बीच स्कूल बैग एवं सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उत्तर पूर्व जिले में जिलाध्यक्ष मोहन गोयल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गौ सेवा किया एवं फल और 70 जोड़ी जूते का वितरण किया। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पश्चिमी दिल्ली में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने दक्षिणी दिल्ली में आयोजित भंडारे में भोजन वितरण किया।
श्री भाटिया ने बताया कि दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्व जिले में आयोजित कार्यक्रम में फल, भोजन एवं वस्त्र वितरण किया। सांसद अरविंद धर्मपुरी ने नवीन शाहदरा में जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भोजन वितरण किया एवं रक्तदान शिविर में भाग लिया। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के नेतृत्व में सांसद मीनाक्षी लेखी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिग्निटी प्रोजेक्ट के तहत टी वेंडिंग मशीन का वितरण किया। सांसद रमेश बिधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में मोदी जी के स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु के लिए हवन कर जिलाध्यक्ष जगमोहन महलवात के नेतृत्व में जनसंघ के समय से लेकर अब तक के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिकों का सम्मानित किया और अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने गौतम नगर स्थित लेबर चैक पर श्रमिक भाईयों को फल वितरण किया गया एवं दिल्ली इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा डी.डी.ए. विकास सदन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और कोरोना वारियर्स का सैनिटाइजर किट देकर सम्मानित किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने आर के पुरम वॉर्ड में आयोजित सेवा कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम महापौर अनामिका मिथिलेश की उपस्थिति में जरूरतमंद लोंगो को चश्मा व कूड़ेदान वितरित किया एवं  बीरेंद्र सचदेवा द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में युमना खादर में रहने वाले जरूरतमंद बच्चो को खिलौने वितरित किए। राजेश भाटिया ने मोदी जी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ सुखी जीवन की कामना के लिये राजेंद्र नगर के विवेकानंद सिंधी पार्क में हवन का आयोजन किया ।

Facebook Comments