BJP को बंगाल में फिर कामयाबी, भाटपारा निकाय चुनाव में TMC का सफाया

कोलकाता:  लोकसभा चुनावों से शुरू हुई बीजेपी की लहर पश्चिम बंगाल में थमने का नाम नहीं ले रही है। अब नगरीय निकाय के चुनावों में भी बीजेपी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को झटके पर झटका दे रही है। मंगलवार को भाटपारा के निकाय चुनाव हुए। भाजपा ने यहां से ममता बनर्जी की टीएमसी का सूपड़ा साफ कर दिया है। पूरी नगरपालिका में ममता बनर्जी की पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता। यहां 26 में से 26 उम्मीदवार बीजेपी के जीतकर आए। पहली बार भाजपा ने राज्य में किसी निकाय पर कब्जा किया है।

2014 में यहां भाजपा को यहां केवल 2 सीटें मिली थी। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सैरव सिहं नए चेयरमैन सौरव सिंह चुने गए। सौरव सिंह बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे हैं। अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह भाटपारा से विधायक हैं और उन्होंने 19 मई को हुए उप चुनाव में टीएमसी के मदन मित्रा को शिकस्त दी थी। 35 सदस्यों म्यूनिसिपल बोर्ड में से सौरव सिंह के पक्ष में 26 काउंसलरों ने मतदान किया किया।

भाजपा की इस जीत पर पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘भाटपारा भी हुआ भगवामय। लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित कार्यकर्ताओं के लिए एक और उत्साहवर्धक समाचार पश्चिम बंगाल में भाटपारा नगरपालिका में भाजपा की शानदार जीत। भाजपा कार्यकर्ता सौरभ सिंह जी को नगरपालिका का नया चेयरमैन बनाया गया है। सौरभ सिंह जी को बधाई…’

बता दें कि अभी तक पश्चिम बंगाल में भाजपा किसी भी नगर पालिका पर कब्जा नहीं कर सकी थी और यह पहली बार है जब भाजपा ने किसी नगर पालिका पर कब्जा किया है। बता दे, लोकसभा चुनाव में भाजपा को 42 में से 18 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 2014 के चुनावों में भाजपा को केवल 2 सीटें मिली थीं।

Facebook Comments